फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   after win election in four state bjp workers distribute sweets in rohru and play natti

चार राज्य में भाजपा की जीत पर रोहडू में जश्न विजय जलूस निकाला लड्डू बांटे

Sat, 12 Mar 2022 12:44 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
after win election in four state bjp workers distribute sweets in rohru and play natti
रोहडू में चार राज्य की जीत का जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : RAMPUR-HP
रोहड़ू। चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर रोहड़ू में जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार में नाटी डाल पर जुलूस निकाला। ढोल की ताल पर नाचते हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई।
विज्ञापन

रोहड़ू में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार सुबह सर्किट हाउस के बाहर कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां से कार्यकर्ता ढोल की थाप पर नाचते हुए पुराने बस स्टैंड चौक पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन

भाजपा मंडल रोहड़ू के अध्यक्ष बलदेव रांटा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने कांग्रेस पार्टी के मंसूबे नाकाम किए हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसा हो रहा कि सीटों का सात प्रतिशत हिस्सा भी कांग्रेस के खाते में नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार राज्यों में मिली जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ समेत कार्यकर्ताओं को बधाई दी। दावा किया कि यूपी और उत्तराखंड की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा रिपीट होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हर वर्ग का विकास किया है। इस दौरान मंडल पदाधिकारियों में शशी रावत, सुमेश चौहान, राजेंद्र धीरटा, जय चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed