फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   After Solan, now the drinking water crisis is deepening in Dharampur

Rampur Bushahar News: सोलन के बाद अब धर्मपुर में गहराता जा रहा पेयजल संकट

Thu, 31 Aug 2023 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Thu, 31 Aug 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
सोलन। जिला मुख्यालय में पेयजल संकट के बाद अब धर्मपुर में भी लोग पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। हालत यह है कि लोगों को करीब नौ दिन बाद पानी नसीब हो रहा है। मजबूरी में अब लोगों को टैंकरों को मंगवाकर अपना काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बरसात के बाद से लोग धर्मपुर में पेयजल किल्लत से परेशान हैं। वहीं विभागीय अधिकारी न तो लोगों की बात सुन रहे हैं और न ही समस्या का हल निकाल रहे हैं। वहीं जल शक्ति विभाग डगरोह पेयजल योजना में विद्युत बाधित होने की बात कह रहा है। धर्मपुर को बीते छह माह से गिरि योजना की सप्लाई भी नहीं मिली है। इसके विपरीत गिरि योजना से कसौली के लिए आ रही नई स्कीम भी धीमी चाल चली हुई है। ऐसे में आगामी दिनों में स्थिति न सुधरी तो लोगों को कई दिनों बाद पानी नसीब होगा।
विज्ञापन

गौर रहे कि धर्मपुर की जनता को डगरोह पेयजल योजना और गिरि पेयजल योजना से पानी दिया जाता है। लेकिन इन दिनों केवल डगरोह पेयजल योजना का पानी ही धर्मपुर के मुख्य भंडारण टैंकों में कई दिनों बाद पहुंच पा रहा है। इस कारण लोगों को समय पर सप्लाई नहीं मिल रही है। इससे लोग खासे परेशान हो गए हैं। हैरत की बात तो यह है कि अब कई दिनों से बारिश भी धर्मपुर क्षेत्र में नहीं हुई है। इसके बावजूद लोगों को नौ दिन बाद पानी मिल रहा है। लोगों को महंगे दामों पर टैंकरों से सप्लाई लेनी पड़ रही है। मूलभूत सुविधाओं के लिए ही टैंकरों का पानी काम आ रहा है। जबकि पीने के पानी की बोतलें बाजार से खरीदनी पड़ रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मपुर में इस प्रकार की किल्लत पहली बार देखने को मिली है। इसी के साथ कसौली के लिए गिरि से बड़ी योजना का कार्य धीमी गति से चल रहा है। ऐसे में लोगों को हर तरह से परेशानी हो रही है। यह पूरी तरह से गलत है। इस पर जल्द विचार सरकार को करना चाहिए।

-डॉ. राजीव सैजल, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री


बिजली के कट लगने से काफी दिक्कत आई। वहीं बारिश के बाद भी योजना में काफी गंदा पानी आया है। इससे पानी की लिफ्टिंग को रोकना पड़ा। गिरि योजना से भी आगामी दिनों में पानी दिया जाएगा ताकि लोगों को पानी की किल्लत न हो।
-ई. सुमित सूद
अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed