{"_id":"6a621d4f3f00d73007072ff8","slug":"admissions-at-pm-shri-school-chaupal-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-165522-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पीएमश्री स्कूल चौपाल में 26 फीसदी प्रवेश वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पीएमश्री स्कूल चौपाल में 26 फीसदी प्रवेश वृद्धि
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)।
पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल में इस वर्ष नए प्रवेश में 26 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। यह सरकारी विद्यालयों के प्रति अभिभावकों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। प्रधानाचार्य हरि शर्मा ने बताया कि भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) सिरमौर के शिक्षक और छात्र जल्द ही स्कूल का शैक्षणिक दौरा करेंगे। इस बारे में आईआईएम सिरमौर के निदेशक प्रफुल्ल अग्निहोत्री को प्रस्ताव भेजा गया है। विद्यालय के 45 छात्र पहले भी आईआईएम सिरमौर का भ्रमण कर चुके हैं। यह शैक्षणिक आदान-प्रदान विद्यार्थियों को नए अनुभव दे रहा है। विद्यालय ने बोर्ड परीक्षाओं में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। जाह्नवी शुश्टा ने कला संकाय में 500 में से 488 अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में स्थान बनाया। 2025 में प्रज्ज्वल चौहान ने विज्ञान संकाय में प्रदेश मेरिट में नौवां स्थान हासिल किया था। छात्रा अक्षरा चौहान ने राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबाल प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने मिस नॉर्थ इंडिया प्रतियोगिता का खिताब भी जीता। विहान जिन्टा, प्रज्ज्वल चौहान और अक्षरा चौहान ने प्रधानमंत्री योजना के तहत बेंगलुरु, दिल्ली और आगरा का शैक्षणिक भ्रमण किया। चौपाल में वॉलीबॉल स्पोर्ट्स हॉस्टल की स्थापना को प्रदेश सरकार ने स्वीकृति दी है। करीब 40 वर्षों से लंबित यह मांग पूरी हुई है और हॉस्टल में 20 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं।