{"_id":"62c9c22c86a1c5461679b28a","slug":"admission-started-from-tommrow-in-aani-college-rampur-hp-news-sml414729722","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनी कॉलेज में आज शुरू होगी नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनी कॉलेज में आज शुरू होगी नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया
विज्ञापन
आनी(कुल्लू)। आनी महाविद्यालय में सत्र 2022-23 के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया रविवार से आरंभ होगी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरएल नेगी ने बताया कि शिक्षा निदेशालय की अधिसूचना के अनुसार नए सत्र के लिए स्नातक कक्षाओं की ऑनलाइन प्रवेश प्रकिया आरंभ की जा रही है। इसके तहत कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी और प्रोस्पेक्टस कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध है। विद्यार्थी 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न विषयों में सीटों का आवंटन मेरिट आधार पर होगा। पहली मेरिट सूची 21 जुलाई को जारी होगी। इसके बाद 22 से 25 जुलाई तक छात्र ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं। दूसरी मेरिट लिस्ट 26 जुलाई को जारी होगी और एक अगस्त से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी।