फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   admission

रामपुर कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 31 जुलाई तक चलेगी

Wed, 22 Jul 2020 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। आखिर गोविंद बल्लभ पंत पीजी कॉलेज रामपुर में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के लिए छात्र अब कॉलेज के वेब पोर्टल पर जाकर प्रवेश संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी कर दाखिला ले सकते हैं। दाखिला शुरू होने से तीन जिले के हजारों छात्रों ने राहत की सांस ली है। प्रथम चरण में 31 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। हालांकि अभी तक द्वितीय और तृतीय वर्ष की एडमिशन को लेकर प्रदेश विवि ने कोई गाइडलाइन जारी नहीं की है।
विज्ञापन

गौर हो कि इस वर्ष कोरोना संक्रमण के खौफ के कारण हजारों छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। पहली बार कॉलेजों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। पीजी कॉलेज रामपुर का अपना वेब पोर्टल और लिंक न होने के कारण बीते एक सप्ताह से प्रथम वर्ष में दाखिला लेने से छात्रों को वंचित रहना पड़ रहा था। मंगलवार शाम से पोर्टल चलना शुरू हो गया है। अब रामपुर महाविद्यालय में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने की सुविधा शुरू हो चुकी है। बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसी और बीवॉक सहित अन्य कोर्सेज की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से शिमला, कुल्लू और किन्नौर जिले के हजारों छात्रों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

रामपुर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. केसी कश्यप ने बताया कि कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सभी संकायों के छात्रों के लिए प्रथम चरण में 31 जुलाई तक एडमिशन लेने की सुविधा रहेगी। कॉलेज के वेब पोर्टल ने कार्य करना शुरू कर दिया है। साइबर कैफे में जाकर या फिर स्वयं ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत छात्र प्रथम वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों का निशुल्क दाखिला करवा रहा जागरूक छात्र संगठन
पीजी कॉलेज रामपुर में प्रथम वर्ष की एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी जागरूक छात्र संगठन (एएसयू) रामपुर इकाई ने प्रवेश लेने वाले छात्रों की मदद और सुविधा के लिए अपने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। छात्र 83509-63233 और 82193-26041 पर संपर्क कर एडमिशन संबंधी मदद प्राप्त कर सकते हैं। कॉलेज परिसर के बाहर भी एएसयू के सदस्य सोशल डिस्टेंसिग के साथ गाइडेंस ब्यूरो के माध्यम से विविध कोर्सेस संबंधित जानकारियां उपलब्ध करवा रहे हैं। जागरूक छात्र संगठन इकाई उपाध्यक्ष अतुल अरोड़ा और अंतरिम उपाध्यक्ष अक्षिता कश्यप ने बताया कि कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छात्र गाइडेंस ब्यूरो में निशुल्क अपना फार्म भर सकते हैं। इकाई एडमिशन के बाद काउंसलिंग में भी छात्रों के साथ बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed