फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Administration's bulldozer on encroachment in Theog, stir among traders

Rampur Bushahar News: ठियोग में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुल्डोजर, व्यापारियों में हड़कंप

Wed, 12 Apr 2023 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में नेशनल हाईवे पांच पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को विभागीय कार्रवाई की गई। एनएच प्राधिकरण, प्रशासन और पुलिस दल ने संयुक्त रूप से नेशनल हाईवे किनारे से अतिक्रमण हटाया। विभागीय कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। बुधवार को दिन भर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन

प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने ठियोग बाजार में बस अड्डे से जनोगघाट तक व्यापारियों की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटवाया। बुधवार को विभाग के एसडीओ कनव बढ़ोत्रा की अगुवाई में तहसीलदार विवेक नेगी और पुलिस प्रशासन की टीम ने इस संयुक्त कार्रवाई में भाग लिया। अतिक्रमण हटाने के लिए विभाग के कर्मचारी, जेसीबी और टिपर बस अड्डा पहुंचने शुरू हुए तो व्यापारियों में विभाग की कार्रवाई से अफरा-तफरी मच गई। समय बीतने के साथ नगर परिषद के पदाधिकारी, व्यापार मंडल और अन्य व्यापारियों ने विभाग के निर्देशानुसार दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटाने पर सहमति जताई। व्यापारियों का पक्ष रखते हुए नगर परिषद अध्यक्ष विवेक थापर, उपाध्यक्ष रीना रॉय, पार्षद अनिल ग्रोवर, दिनेश बिट्टू, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय ठाकुर और इंदरजीत सिंह ने विभाग के अधिकारियों से बात की। इस दौरान विभाग से कस्बे के दूसरी ओर बन रहे ठियोग बाईपास के काम में तेजी लाने की मांग की गई।
विज्ञापन

बस अड्डे से जनोघाट तक सड़क किनारे दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई से व्यापारियों में डर का माहौल है। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने खुद ही अतिक्रमण हटा लिया, जबकि कुछ भाग विभाग की बड़ी मशीनों के सहारे हटाए गए। इस कार्रवाई के बाद सडक़ का खुलापन भी सामने आने लगा है। पैदल चलने वाले राहगीरों ने इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए जल्द ही फुटपाथ बनाने के मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed