{"_id":"6a2ff9767dcabe50c5074720","slug":"administration-holds-meeting-with-petrol-puadministration-holds-meeting-with-petrol-pump-operatorsmp-operators-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-162538-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोहड़ू में कैन और बोतल में ईंधन बिक्री पर रोक से किसान परेशान, प्रशासन सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोहड़ू में कैन और बोतल में ईंधन बिक्री पर रोक से किसान परेशान, प्रशासन सक्रिय
विज्ञापन
पेट्रोल पंप संचालकों के साथ एसडीएम ने की बैठक
बागवानों और आम लोगों को आ रही कठिनाइयों पर गंभीरता से चर्चा की
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। सरकार के आदेश के बाद पेट्रोल पंपों पर प्लास्टिक की बोतलों और कैनों में पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इससे क्षेत्र के किसानों-बागवानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि उपकरणों के लिए आवश्यक ईंधन नहीं मिलने से चिंता बढ़ गई है। किसानों-बागवानों ने प्रशासन से इस समस्या का व्यावहारिक समाधान निकालने की मांग की है। उनकी इस मूलभूत आवश्यकता को समझते हुए प्रशासन सक्रिय हो गया है। सोमवार को एसडीएम धर्मेश रामोत्रा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें स्थानीय पेट्रोल पंप संचालकों ने भाग लिया। बैठक में बागवानों और आम लोगों को आ रही कठिनाइयों पर गंभीरता से चर्चा की गई। बताया गया कि बड़ी संख्या में किसान कृषि कार्यों के लिए छोटे उपकरणों पर निर्भर हैं। उनकी जरूरतों और समस्याओं को प्रदेश सरकार को अवगत करवाया जा रहा है। इसका उद्देश्य जनहित में उचित और स्थायी समाधान निकालना है। पेट्रोल पंप संचालकों ने किसानों और बागवानों की परिस्थितियों को समझा। उन्होंने इस चुनौतीपूर्ण समय में सहयोग करने की सहमति जताई। संचालकों ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन और सरकार मिलकर रास्ता निकालेंगे। इससे सुरक्षा मानकों का पालन भी सुनिश्चित होगा। साथ ही किसानों-बागवानों को अनावश्यक परेशानी नहीं होगी। क्षेत्र के किसानों और बागवानों ने बैठक से सकारात्मक निर्णय की उम्मीद जताई है। वे चाहते हैं कि उनकी आवश्यकताओं और जमीनी परिस्थितियों को ध्यान में रखा जाए। इससे कृषि और बागवानी कार्य प्रभावित नहीं होंगे। एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने कहा कि बागवानी प्रधान रोहड़ू क्षेत्र में किसानों और बागवानों की जरूरतों को देखते हुए उनकी समस्याओं से प्रदेश सरकार को अवगत करवाया जा रहा है। जनहित में शीघ्र ही उचित समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।