{"_id":"6a957ab85a975386a80d24c4","slug":"administration-gives-assurance-janhit-sangharsh-morcha-calls-off-protest-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-168557-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: प्रशासन ने दिया आश्वासन, जनहित संघर्ष मोर्चा का आंदोलन समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: प्रशासन ने दिया आश्वासन, जनहित संघर्ष मोर्चा का आंदोलन समाप्त
विज्ञापन
एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह कनेट ने पदम प्रभाकर को जूस पीलाकर तोड़ा आमरण अनशन। संवाद
एसडीएम ने जूस पिलाकर तुड़वाया आमरण अनशन
23 दिन क्रमिक अनशन और 6 दिन चला आमरण अनशन
प्रशासन से बातचीत के बाद जनहित संघर्ष मोर्चा माना
समझौते से पहले आनी में निकाली रोष रैली, एक घंटे किया चक्का जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। जनहित संघर्ष मोर्चा का क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चलाया आंदोलन 29वें दिन समाप्त हो गया। 23 दिनों के क्रमिक अनशन और छह दिनों के आमरण अनशन के बाद सोमवार को प्रशासन और संघर्ष मोर्चा के बीच करीब दो घंटे चली बैठक में आंदोलन समाप्त करने पर सहमति बनी। एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह कनेट ने पदम प्रभाकर को जूस पिलाकर आमरण अनशन समाप्त करवाया।
इससे पहले आंदोलनकारियों और मोर्चा समर्थकों ने आनी के पुराने बस अड्डे पर करीब एक घंटे तक चक्का जाम किया। इस दौरान मांगों के समर्थन में नारेबाजी की गई। चक्का जाम की सूचना मिलने पर एसडीएम, डीएसपी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर यातायात बहाल करवाया।
इसके बाद एसडीएम की अध्यक्षता में प्रशासन, विभागों के अधिकारियों और संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों के बीच करीब दो घंटे तक बैठक हुई। इसमें मोर्चा की ओर से क्षेत्र की समस्याओं और मांगों को विभागवार रखा गया। संबंधित विभागाध्यक्षों ने मांगों पर निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
बैठक में सिविल अस्पताल आनी में एक्सरे और अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने, आनी सब-डिपो को नई बसें उपलब्ध करवाने, बंद बस रूट बहाल करने और दुग्ध उत्पादकों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने सहित कई मांगों पर चर्चा हुई।
एनएच-305 के चौड़ीकरण को लेकर विधायक लोकेंद्र कुमार ने भी पदम प्रभाकर से फोन पर बातचीत की। उन्होंने केंद्रीय मंत्रालय के समक्ष मामला उठाने और दो माह के भीतर सड़क चौड़ीकरण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। प्रशासन और विभागों के आश्वासन के बाद संघर्ष मोर्चा ने आंदोलन समाप्त करने पर सहमति जताई। इसके बाद एसडीएम ने पदम प्रभाकर को जूस पिलाकर आमरण अनशन समाप्त करवाया।
इससे पहले रूपेंद्र बंधु, पंचायत समिति सदस्य रामसिंह ठाकुर, एंकर राजेश, पवन, बालकृष्ण, कमांद पंचायत प्रधान देवेंद्र ठाकुर, श्यामा नंद, शशि मल्होत्रा और प्रेम कुमार ने लोगों को संबोधित किया।
समय सीमा में काम नहीं हुआ तो करेंगे घेराव
आमरण अनशन समाप्त करने के बाद पदम प्रभाकर ने कहा कि यदि तय समय सीमा में संबंधित विभागों ने मांगों पर कार्रवाई नहीं की तो विभागों का घेराव किया जाएगा और आंदोलन को फिर तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन के आश्वासन पर फिलहाल आंदोलन स्थगित किया गया है, लेकिन अब मोर्चा की नजर मांगों पर होने वाली कार्रवाई पर रहेगी।