फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Adani Agro Fresh accused of not buying apples at the agreed price

Rampur Bushahar News: अदानी एग्रो फ्रेश पर तय दाम पर सेब को नहीं खरीदने का आरोप

Sat, 27 Sep 2025 05:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 05:22 PM IST
सार

कोटखाई (रोहड़ू) में बागवानों ने अदानी एग्रो फ्रेश पर ग्रैनी स्मिथ सेब तय दाम पर न खरीदने का आरोप लगाया है। कंपनी के फैसले से बागवानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन

विस्तार

बागवान बोले, दाम को देखते हुए सेब को तोड़ना कर दिया था शुरू, अब उठाना पड़ेगा नुकसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। बागवानों ने अदानी एग्रो फ्रेश पर तय दाम पर ग्रैनी स्मिथ सेब को नहीं खरीदने के आरोप लगाया है। बागवानों का कहना है कि कंपनी ने कुछ दिन पहले सभी आकार के ग्रैनी स्मिथ सेब को 92 रुपये प्रति किलोग्राम दाम में खरीदने की घोषणा की थी। इस दाम को देखते हुए बागवानों ने तुरंत सेब तोड़ना शुरू कर दिया। अब सेब लेकर अदानी एग्रो फ्रेश सैंज पहुंचे, तो कंपनी ने तय दाम पर सेब खरीदने से मना कर दिया। बागवान राम लाल, मोहित और राजीव ने बताया कि कंपनी की इस नीति से उन्हें बड़ा नुकसान झेलना पड़ रहा है। यदि कंपनी 92 रुपये प्रति किलोग्राम दाम न बोलती, तो वह इंतजार करते और बाद में मार्केट में अच्छे दाम मिल जाते, लेकिन अब उनकी मेहनत और लागत दोनों पर असर पड़ा है।
इस समय छोटे आकार का सेब अधिक मात्रा में बाजार में आ रहा है। इसके चलते दामों में बदलाव करना पड़ा है। - रणजीत सिंह, अधिकारी, अदानी एग्रो फ्रेश रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article