फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Activity intensifies within the Congress party regarding the election of the President and Vice-President in the Chidgaon Nagar Panchayat

Rampur Bushahar News: नगर पंचायत चिड़गांव में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर कांग्रेस में बढ़ी सरगर्मी

Wed, 24 Jun 2026 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के एक से अधिक दावेदार, समीकरण बनाने में जुटे पार्षद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। नगर पंचायत चिड़गांव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। अध्यक्ष का पद आरक्षित होने के कारण उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थक निर्वाचित सदस्यों के बीच मुकाबला रोचक होने की संभावना जताई जा रही है। नगर पंचायत के हालिया चुनाव में कांग्रेस समर्थित छह सदस्य जीतकर आए हैं, जिससे कांग्रेस की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। हालांकि, उपाध्यक्ष पद के लिए एक से अधिक दावेदार सामने आने की चर्चा है, जिसके चलते पार्टी के भीतर सहमति बनाने के प्रयास जारी हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि सर्वसम्मति नहीं बनती है, तो उपाध्यक्ष पद के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। बुधवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी, क्योंकि कुछ सदस्य निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं हो पाए। इसके चलते बैठक स्थगित कर दी गई। पता चला कि इस दौरान कांग्रेस आपस में निर्विरोध उपाध्यक्ष और अध्यक्ष बनाने की कोशिश में रही। अब चुनाव की अगली तिथि वीरवार को तय किए जाने की संभावना है। प्रशासन की ओर से औपचारिक कार्यक्रम जारी होने के बाद ही चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। स्थानीय लोगों की निगाहें अब नगर पंचायत की नई कार्यकारिणी के गठन पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed