{"_id":"6228de38415ee27a69657514","slug":"accussed-arrested-from-panchkula-in-apple-fraud-case-rampur-hp-news-sml4020606174","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल से फरार आरोपी पंचकुला से धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल से फरार आरोपी पंचकुला से धरा
विज्ञापन
रोहडू़। लाखों का सेब लेकर तीन साल पहले फरार आरोपी को पुलिस ने आखिरकार पंचकुला से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी पेशे से चालक है, वह तीन साल पहले रोहडू़ से सेब से भरे ट्रक को लेकर फल मंडी के लिए निकला था, मगर उसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान त्रिलोचन सिंह पुत्र साधी राम गांव नारायण वाला तहसील कालका जिला पंचकुला हरियाणा के रूप मे हुई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष आरोपी वर्ष 2019 में रोहडू़ के एक कारोबारी का सेब की पेटियों से भरा ट्रक लेकर गया था। मगर चालक बीच रास्ते से ट्रक को लेकर फरार हो गया। ट्रक में 12 लाख 50 हजार रुपये की कीमत का सेब था। इस मामले को लेकर रोहडू़ थाना में 22 अगस्त 2019 को सेब कारोबारी की शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।इसके बाद रोहडू़ पुलिस लगातार आरोपी को पकड़ने की कोशिश करती रही। मगर आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देने में कामयाब होता रहा।
हाल ही में पुलिस को आरोपी के बारे में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि वह पंचकुला में है। इसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा। आरोपी को गिरफ्तार करने में रोहडू़ पुलिस की टीम के एएसआई राजीव जोशी और मुख्य आरक्षी अमृत नेगी की टीम का विशेष योगदान रहा है। पुलिस थाना प्रभारी रोहडू़ प्रवीण राणा ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसे वीरवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।