{"_id":"6a4e39a1a1e337b23b003589","slug":"accused-involved-in-ndps-cases-arrested-following-court-order-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-164316-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: एनडीपीएस मामलों में संलिप्त आरोपी न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: एनडीपीएस मामलों में संलिप्त आरोपी न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तार
विज्ञापन
चिट्टे के साथ दो बार पकड़ा जा चुका है आरोपी, नोटिस की शर्तों का उल्लंघन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमल चौहान को न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तार किया है। वह दो अलग-अलग एनडीपीएस मामलों में संलिप्त पाया गया था। पुलिस ने 17 फरवरी को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की थी। पुलिस थाना रोहड़ू ने रोहड़ू निवासी 31 वर्षीय कमल चौहान के पास से करीब दो ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया था। इसके साथ ही एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और 7,800 रुपये नकद मिले थे। इस संबंध में पुलिस थाना रोहड़ू में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को नोटिस पर रिहा किया गया था। इस घटना के मात्र चार दिन बाद 21 फरवरी को पुलिस थाना चिड़गांव की टीम ने गश्त के दौरान कार्रवाई की। आरोपी कमल चौहान के पास से फिर करीब 4.5 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया। इस मामले में भी आरोपी के विरुद्ध धारा 21 एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक और मामला दर्ज किया गया। कमल चौहान लगातार दो एनडीपीएस मामलों में संलिप्त पाया गया। उसने धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत जारी नोटिस की शर्तों का उल्लंघन किया। इसके बाद पुलिस ने न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त किए। पुलिस थाना रोहड़ू ने आरोपी कमल चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का चिट्टा तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।