{"_id":"695907c2ea13da43090a3e23","slug":"accidents-in-kinnor-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-151539-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किन्नौर में साल 2025 में 44 सड़क हादसों में 25 लोगों ने गवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किन्नौर में साल 2025 में 44 सड़क हादसों में 25 लोगों ने गवाई जान
विज्ञापन
15 मामले नशे में ड्राइविंग के पाए गए, 117 ड्राइविंग लाइसेंस किए निलंबित
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ पर जिले की सड़क दुर्घटनाओं की रिपोर्ट साझा की। उन्होंने बताया कि साल 2024 में सड़क हादसाें के 34 मामलों दर्ज हुए थे। साल 2025 में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़कर 44 हुई है। वर्ष 2024 में सड़क हादसों में कुल 33 लोगों की जान गई थी, जबकि वर्ष 2025 में मृतकों की संख्या 25 दर्ज की गई है।
रिपोर्ट के अनुसार इन सड़क दुर्घटनाओं में शामिल कुल व्यक्तियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। वर्ष 2024 में कुल 86 व्यक्ति हादसों की चपेट में आए थे, वहीं वर्ष 2025 में यह संख्या बढ़कर 122 तक पहुंच गई है, जिनमें से 97 लोग घायल हुए हैं। दुर्घटनाओं में वर्ष 2025 में किन्नौर के 29, अन्य जिलों के 15, बाहरी राज्यों के आठ और एक बिना पंजीकरण वाला वाहन शामिल रहा। 15 मामले सीधे तौर पर नशे में ड्राइविंग के पाए गए। उपायुक्त ने बताया कि नियमों के कड़े अनुपालन के लिए अब तक कुल 117 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं, जिनमें ब्लॉक कल्पा के 74 और ब्लॉक निचार के 43 मामले शामिल हैं, जबकि 11 लाइसेंसों को गंभीर नियमों के उल्लंघन के कारण 6 महीने के लिए निलंबित किया गया है। उपायुक्त ने जिला वासियों और पर्यटकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का ईमानदारी से पालन करें, गति सीमा का विशेष ध्यान रखें और नशे की हालत में वाहन न चलाएं ताकि सड़क पर चलने वाले हर नागरिक का जीवन सुरक्षित बना रहे।