फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   accident

स्कीबा में खाई में गिरी कार, चालक घायल

Sat, 28 Nov 2020 08:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जिले के पूह खंड के राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर स्कीबा में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शुक्रवार देर रात हुए इस हादसे में चालक घायल हो गया है। घायल का रामपुर के खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब सवा दस बजे कार संख्या एचपी 25ए 3153 खारो पुल से आकपा पूह की ओर जा रही थी।
जैसे ही कार राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 पर स्कीबा के नजदीक पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में चालक विजय विक्रांत नेगी (35) गांव स्कीबा, तहसील मूरंग, जिला किन्नौर घायल हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस थाना मूरंग की टीम ने स्कीबा गांव के ग्रामीणों के सहयोग से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायल को खाई से बाहर निकाला। एसआई प्यारे लाल, मुख्य आरक्षी राजीव, आरक्षी विक्रम, भूपेंद्र, विनोद और महिला आरक्षी सोनिका की टीम और रिस्पा के ग्रामीणों ने रात को ही घायल को पीएचसी स्कीबा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल को रामपुर के खनेरी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उधर, एसपी किन्नौर एसआर राणा ने दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही हैं। घायल का खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed