{"_id":"5f5f96598ebc3e5a9319b2be","slug":"accident-rampur-hp-news-sml3450884195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूरंग झूले के पास खाई में गिरी जीप, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूरंग झूले के पास खाई में गिरी जीप, चालक की मौत
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जिले के पूह खंड के तहत मूरंग पुल के समीप सड़क हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक बोलेरो गाड़ी एचपी 02ए 0899 आकपा से स्पीलो की ओर जा रही थी। रविवार देर रात करीब साढ़े नौ बजेएनएच-5 पर मूरंग झूले के पास चालक अचानक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क से करीब सौ फीट नीचे गहरी खाई से होते हुए सतलुज किनारे जा पहुंची। हादसे में चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना सीमा सड़क संगठन के मजदूर संतोष कुमार ने पुलिस थाना मूरंग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस थाना से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद मूरंग गांव के ग्रामीणों ने पुलिस टीम के साथ करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को सतलुज के किनारे से बाहर निकाला।
मृतक चालक की पहचान प्रदीप कुमार (37) गांव कोटला, डाकघर ज्यूरी, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है। मूरंग थाने से थाना प्रभारी दलीप चंद, मुख्य आरक्षी विजय कुमार, राजीव कुमार, आरक्षी नरेंद्र कुमार, राजमोहन, रजत और मूरंग गांव के लोगों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को सतलुज नदी से बाहर निकाला। वहीं, नायब तहसीलदार मूरंग राजेश नेगी ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को दस हजार की फौरी राहत दी। एसपी एसआर राणा ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।