{"_id":"674def98008d42d1d0012f86","slug":"accident-in-bhadrash-one-dead-two-injured-rohru-shimla-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-125849-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: खाई में गिरी कार, दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: खाई में गिरी कार, दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन
भद्राश से दो किलोमीटर दूर हुआ हादसा, एक व्यक्ति की तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के अंतर्गत भद्राश-रोहड़ू संपर्क मार्ग में सोमवार देर शाम भद्राश से दो किलोमीटर दूर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई जा गिरी।
इस हादसे में एक व्यक्ति और एक महिला की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची। पुलिस ने दो शव बरामद किए हैं, जबकि घायल व्यक्ति को इलाज के लिए खनेरी अस्पताल में पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है एक अन्य व्यक्ति की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के अनुसार, एक कार नंबर एचपी 06 बी 5069 में चार लोग सवार थे। भद्राश से रोहड़़ू संपर्क मार्ग पर देर शाम अचानक, कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने उक्त घायल को खनेरी अस्पताल पहुंचाया जहां पर उपचार चल रहा है। हादसे में मृतकों और घायल की अभी पुिष्ट नहीं हो पाई है।
एक महिला और पुरुष की माैत
डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि इस हादसे में एक महिला और पुरुष की मौके पर मौत हो गई है आैर एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल व्यक्ति का महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होने कहा कि कार में चार लोग होने की सूचना है, इसलिए पुलिस अन्य व्यक्ति की तलाश करने में जुटी है। पुलिस ने शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल शवगृह में भेज दिया है।