{"_id":"621e632820ecf0434e4d06bc","slug":"abvp-unit-rampur-college-submit-demand-letter-to-chairman-of-himcofed-kol-singh-negi-rampur-hp-news-sml4012100190","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराना बस अड्डा से कॉलेज तक बने फुटपाथ, लगे स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराना बस अड्डा से कॉलेज तक बने फुटपाथ, लगे स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा
विज्ञापन
एबीवीपी के कार्यकर्ता विभिन्न समस्याओं को लेकर हिमकोफेड अध्यक्ष कौल सिंह नेगी को ज्ञापन देते ह?
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर कॉलेज के हजारों छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एबीवीपी रामपुर इकाई ने पुराना बस अड्डा से लेकर कॉलेज गेट तक फुटपाथ बनाने की मांग की है। इकाई ने आग्रह किया है कि हिमकोफेड अध्यक्ष से मिलकर समस्याओं का जल्द निवारण किया जाए।
पीजी कॉलेज रामपुर की विभिन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर इकाई ने हिमकोफेड चेयरमैन कौल सिंह नेगी को ज्ञापन सौंपा। इकाई अध्यक्ष निशांत शर्मा की अगुवाई में मिले कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा।
एबीवीपी ने रामपुर महाविद्यालय में शिक्षकों और गैर शिक्षकों के पदों की संख्या में वृद्धि करने, रामपुर महाविद्यालय में जनरल बॉयज हॉस्टल का निर्माण करने, महाविद्यालय में स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति करने, महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा लगाने और पुराना बस अड्डा से लेकर महाविद्यालय गेट तक फुटपाथ का निर्माण करने की मांग उठाई। इकाई अध्यक्ष निशांत ठाकुर ने कहा कि यदि समय रहते यह मांग पूरी नहीं हुई तो विद्यार्थी परिषद आने वाले समय में इन मांगों को लेकर उग्र आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन
हिमकोफेड अध्यक्ष कौल सिंह नेगी ने विद्यार्थी परिषद की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर इकाई छात्रा अध्यक्ष निशा ठाकुर, सचिव गौरिक शर्मा, इकाई सह सचिव अमन अदिति, वंशज शर्मा, शैलजा, मीनाक्षी, अंकित नेगी और चंद्रेश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।