{"_id":"6a54ecc7e2828d354e0fbc0c","slug":"abvp-protests-over-drinking-water-crisis-at-rampur-college-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-164633-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में पेयजल संकट पर एबीवीपी का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में पेयजल संकट पर एबीवीपी का प्रदर्शन
विज्ञापन
पीजी कॉलेज रामपुर में पेयजल किल्लत की समस्या लेकर जल शक्ति विभाग को ज्ञापन सौंपते एबीवीपी के का
जल शक्ति विभाग को सौंपा ज्ञापन
जलापूर्ति जल्द बहाल करने की मांग, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में पेयजल संकट गहराने से विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल आपूर्ति बाधित होने के विरोध में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की रामपुर इकाई ने जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता बीरबल मोदी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।
एबीवीपी के इकाई सह सचिव यशवंत सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से महाविद्यालय में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। इसके कारण हजारों विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों और अन्य स्टाफ को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव न केवल विद्यार्थियों के लिए परेशानी का कारण बना है, बल्कि इससे शिक्षण व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
यशवंत सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्र हितों और महाविद्यालय की बुनियादी सुविधाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रही है। परिषद ने जल शक्ति विभाग से महाविद्यालय में पेयजल आपूर्ति जल्द बहाल करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की, ताकि विद्यार्थियों और कर्मचारियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
एबीवीपी ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन छात्र हित में आंदोलन सहित आगामी रणनीति तय करने को मजबूर होगा।