{"_id":"6783beab6f90a8904a069ec3","slug":"abvp-organized-seminar-on-the-occasion-of-national-youth-day-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-128159-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: राष्ट्र विकास और उत्थान के लिए युवाओं का अहम योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: राष्ट्र विकास और उत्थान के लिए युवाओं का अहम योगदान
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर इकाई द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर संगोष्ठी में
राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर एबीवीपी ने संगोष्ठी का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर इकाई ने राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में आर्यावर्त संस्थान रामपुर में संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में आर्यावर्त संस्थान के प्रबंध निदेशक पीयूष प्रार्थी और मुख्य वक्ता के रूप में प्रदीप ठाकुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने अपने वक्तव्य से संस्थान में पढ़ने वाले सभी छात्रों को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित किया। राष्ट्र विकास और राष्ट्र उत्थान के लिए युवाओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि युवा इस देश का भविष्य हैं, जो आने वाले समय में इस देश की दिशा और दशा तय करेंगे। पीयूष ने युवाओं से कहा कि आप स्वामी विवेकानंद के विचारों को जरूर पढ़ें और अपने जीवन में अपनाएं। इस मौके पर एबीवीपी रामपुर इकाई अध्यक्ष आयुष शर्मा और नगर अध्यक्ष अमर देष्टा सहित संस्थान के अध्यापक व छात्र मौजूद रहे।