फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   abhishek take charge of adc rampur

अभिषेक वर्मा ने संभाला एडीसी का कार्यभार

Wed, 09 Mar 2022 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
abhishek take charge of adc rampur
आईएस अभिषेक वर्मा ने संभाला एडीसी काजा का पदभार। - फोटो : RAMPUR-HP
काजा (लाहौल-स्पीति)। आईएएस अधिकारी अभिषेक वर्मा ने बुधवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी के पद पर काजा में कार्यभार संभाला। इस मौके पर एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालय कर्मचारियों ने आशी पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर स्पीति के प्रशासनिक कार्य की रूपरेखा का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन

अभिषेक वर्मा ने कहा कि इससे पहले एसडीएम कांगड़ा के पद पर उन्होंने डेढ़ वर्ष तक सेवाएं दी हैं। स्पीति में विकासात्मक कार्यों को गति देने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। हर विभाग के साथ 14 और 15 मार्च को बैठक की जाएगी, जिसमें विभागों के भीतर चलने वाले विकासात्मक कार्यों के बारे में समीक्षा की जाएगी। इसके बाद स्पीति के लिए भविष्य में क्या नए प्रयास किए जा सकते हैं, इसके बारे में रूपरेखा बनाई जाएंगी। स्पीति में साहसिक खेलों, पर्यटन की अपार संभावनाएं है। उन्होंने सभी कर्मियों को निर्देश दिए कि लोगों के कार्यों को तुरंत पूरा करने के लिए कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed