{"_id":"69ea0bce7267097620033d94","slug":"abha-deshta-of-rohru-won-the-title-of-miss-chansal-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-158702-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोहड़ू की आभा देष्टा सिर सजा मिस चांशल का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोहड़ू की आभा देष्टा सिर सजा मिस चांशल का खिताब
विज्ञापन
मिस चांशल’’ प्रतियोगिता की विजेता आभा देश्टा व अन्य। संवाद
मन्नत उपविजेता, नताशा ने हासिल किया तीसरा स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला में मिस चांशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोहड़ू की आभा देश्टा को मिस चांशल के खिताब से नवाजा गया। प्रतियोगिता में मन्नत प्रथम उपविजेता रहीं, जबकि नताशा शर्मा ने द्वितीय उपविजेता (तीसरा स्थान) बनीं।
तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न चरणों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहले दिन हिमाचली पारंपरिक वेशभूषा में संस्कृति की झलक दिखाई गई। दूसरे दिन आधुनिक परिधानों में रैंप वॉक हुआ। तीसरे दिन प्रतिभागियों ने भारत के विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक वेशभूषा पहनकर विविधता का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का परिणाम चौथी सांस्कृतिक संध्या के दौरान घोषित किया गया। इस अवसर पर आभा देश्टा को मिस चांशल का ताज पहनाया गया। निर्णायक मंडल में कल्पना ठाकुर, पूजा मच्छान और रोजी शामिल रहीं। आभा देश्टा ने सफलता का श्रेय माता-पिता को देते हुए मेला कमेटी का आभार जताया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में टीम हेड राम्बो नेगी, इवेंट मैनेजर सेजल रावत, मेकअप आर्टिस्ट पूजा और कोऑर्डिनेटर अनुपमा जिंटा की अहम भूमिका रही। इसके अलावा अनुराधा रामौत्रा का भी विशेष सहयोग रहा।