फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   aani student give population control messege in online compition

छात्रों ने नारों से दिया जनसंख्या नियंत्रण का संदेश

Sun, 11 Jul 2021 07:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
दलाश(कुल्लू)। नेहरू युवा केंद्र कुल्लू ने रविवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें युवाओं ने नारों से जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया। जिला स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिता में विकास खंड आनी के युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। युवा प्रतिनिधि संजय छोटू ने कहा कि प्रतियोगिता का परिणाम कुछ दिनों में निकाला जाएगा। इसमें जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को जिला युवा अधिकारी सोनिका चंद्रा पुरस्कृत करेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इससे पहले विश्व पर्यावरण दिवस पर नेहरू युवा केंद्र कुल्लू ने ऑनलाइन प्रतियोगिता करवाई गई। इस दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें युवाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया था। प्रतियोगिता में आदर्श युवा मंडल गाड़, राजकीय महाविद्यालय आनी, युवक मंडल बहना, युवक मंडल कंडागई सहित अन्य क्षेत्रों के प्रतिभागियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed