{"_id":"64528e275994616c2005bba6","slug":"a-young-man-died-after-falling-from-a-cover-in-nervas-jungle-rampur-hp-news-c-19-1-141204-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नेरवा के झुंगल में ढांक से गिरने पर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नेरवा के झुंगल में ढांक से गिरने पर युवक की मौत
विज्ञापन
नेरवा (रोहडू) तहसील नेरवा के तहत टिकरी न्योल पंचायत के झुंगल गांव में एक युवक की ढांक से गिरकर मौत हो गई। हादसा सुबह घर से निकलते समय रास्ते में पैर फिसलने के बाद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार अनिल पुत्र बेली राम आयु 24 वर्ष, निवासी झुंगल, ग्राम पंचायत और डाकघर टिकरी न्योल बुधवार सुबह के समय घर से बाहर किसी काम से जा रहा था। इस दौरान रास्ते में पैर फिसलने की वजह से वह ढांक से लुढ़क कर 500 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा।
युवक के गिरने का पता चलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे परंतु तब तक अनिल की मौत हो चुकी थी। परिजनों द्वारा नेरवा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नेरवा अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार नेरवा श्याम ठाकुर द्वारा मृतक के परिजनों को 25,000 रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। उन्होंने हादसे की पुष्टी की है।