{"_id":"6999bad253b4a30f0c0f68c5","slug":"a-skeleton-of-a-nepalese-man-was-found-hanging-from-a-tree-in-the-kashaini-forest-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-154676-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कशैनी जंगल में पेड़ से लटका मिला \nकंकाल के नेपाल मूल के व्यक्ति का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कशैनी जंगल में पेड़ से लटका मिला कंकाल के नेपाल मूल के व्यक्ति का
विज्ञापन
फोलोअप : मौके पर मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस ने परिजनों से करवाई शिनाख्त
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। टिक्कर तहसील के कशैनी जंगल में पेड़ से लटका मिला कंकाल नेपाल मूल के व्यक्ति का निकला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मौके पर मिले मोबाइल फोन के आधार पर पुलिस ने उसके परिजनों को तलाश कर शिनाख्त करवाई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह पुलिस चौकी टिक्कर को पूर्व वार्ड सदस्य ने फोन कर सूचना दी कि गांव के दो लोगों ने कशैनी जंगल में पानी की बावड़ी के पास पेड़ पर लटका नर कंकाल देखा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहां पेड़ से लटका अज्ञात व्यक्ति का कंकाल और रस्सी का फंदा बरामद हुआ। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक मोबाइल फोन भी मिला। मोबाइल कवर से दो एयरटेल सिम कार्ड और फोन के अंदर से एक अन्य सिम कार्ड बरामद किया गया। तकनीकी जांच में यह सिम कार्ड मोहन मिस्त्री नामक नेपाल मूल के व्यक्ति से जुड़े पाए गए। पुलिस पड़ताल में यह भी सामने आया है कि संबंधित व्यक्ति करीब सात महीने पहले नेपाल से पुजारली चार में एक बागवान के पास रह रही अपनी बहन के पास आया था और इसके बाद से लापता था। फिलहाल, कंकाल की पुख्ता पहचान के लिए परिजनों से संपर्क किया गया। घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों से पर्दा उठ पाएगा। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने कहा कि मामले की जांच डीएसपी प्रणव चौहान कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के बाद मौत के कारण का सही पता चल सकेगा।