फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A pedestrian bridge will be built over the Dharali Khad in Badhal

Rampur Bushahar News: बधाल की धराली खड्ड पर बनेगा पैदल पुल, साढ़े तीन लाख स्वीकृत

Mon, 03 Aug 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
विकास की बात : पुल निर्माण से स्कूली छात्रों और ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
विकास खंड रामपुर की बधाल पंचायत की धराली खड्ड पर साढ़े तीन लाख रुपये की लागत से पैदल पुल का निर्माण किया जाएगा। उपायुक्त शिमला से स्वीकृति पत्र मिलने के बाद यह जानकारी एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने साझा की है। धराली खड्ड में बाढ़ आने से पुल बह गया था। इस कारण खड्ड से आगे बसे शिकारी नाला गांव के ग्रामीणों को आने-जाने के लिए खड्ड पार करनी पड़ती है। बधाल पंचायत की प्रधान किना देवी ने बताया धराली खड्ड पर पुल न होने से शिकारी नाला के ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्कूली छात्रों को खड्ड पार करने में जोखिम उठाना पड़ रहा है। खड्ड में पैदल पुल बनाने से शिकारी नाला के छात्रों और ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article