{"_id":"6a58df1c2bc49581160eb1db","slug":"a-new-stage-for-bmd-sports-club-nithar-will-be-constructed-at-a-cost-of-rs-15-lakh-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-164929-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बीएमडी स्पोर्ट्स क्लब नित्थर का नया स्टेज 15 लाख रुपये से बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बीएमडी स्पोर्ट्स क्लब नित्थर का नया स्टेज 15 लाख रुपये से बनेगा
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन बारे 26 जुलाई को होगी बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। बूढ़ा महादेव स्पोर्ट्स क्लब नित्थर की बैठक देवता साहिब बूढ़ा महादेव मंदिर के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में खेल मैदान में बनने वाले स्टेज को लेकर मंथन किया गया। बीएमडी स्पोर्ट्स क्लब के नए स्टेज निर्माण को लेकर दो साल से अध्यक्ष मनजीत ठाकुर और नित्थर व देहरा के पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों के प्रयास जारी हैं।
लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह के समक्ष यह मामला उठाया गया। सतलुज विद्युत निगम लूहरी परियोजना ने 15 लाख रुपये इसके लिए स्वीकृत किए हैं। बैठक में फैसला लिया गया कि मैदान के किनारे पर नई जगह पर स्टेज का निर्माण किया जाएगा। दोनों पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बूढ़ा महादेव मंदिर कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य सहित बीएमडी स्पोर्ट्स क्लब नित्थर के सदस्यों ने भाग लिया। कहा कि 12 भादों मेले से पूर्व में आयोजित होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता बारे 26 जुलाई को बूढ़ा महादेव मंदिर के प्रांगण में बैठक आयोजित होगी।