{"_id":"6a2178ea2817b29e5e02d839","slug":"a-new-dairy-cooperative-society-will-be-opened-in-every-panchayat-of-chaupal-kupvi-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-161686-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चौपाल कुपवी के हर पंचायत में खुलेगी नई डेयरी सहकारी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चौपाल कुपवी के हर पंचायत में खुलेगी नई डेयरी सहकारी समिति
विज्ञापन
दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)।
प्रदेश सरकार ने राज्य के पशुपालकों की आर्थिकी को मजबूत करने और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के तहत अब प्रदेश की प्रत्येक पंचायत में नई डेयरी सहकारी समिति का गठन किया जाएगा। इस संबंध में उपमंडलीय पशु चिकित्सा अधिकारी चौपाल डॉ. राजीव मेहता आधिकारिक पत्र जारी किया है। इस पत्र में चौपाल और कुपवी की सभी पंचायतों के प्रधानों और पंचायत सचिवों को निर्देश दिए गए हैं। वर्ष 2025-2026 में चौपाल और कुपवी उप मंडल की 14 पंचायतों में डेयरी सहकारी समितियों का गठन किया जा चुका है। इन पंचायतों में शामिल बमटा, झिकिनपुल, देवत, चंदलोग, नेरवा, केदी, देइया दोची, खुंद नेवल, टिक्करी, पबान, बोहर, बिजमल, किरन, धनत व मानु भाविया के पशुपालकों को सीधे सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। सरकार के इस फैसले का मुख्य उद्देश्य दुग्ध प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ सीधे हर एक पशुपालक तक पहुंचाना है। इससे न केवल दूध के उत्पादन में वृद्धि होगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले पशुपालकों की आय में भी सुधार होगा। पशु पालन विभाग ने सभी पंचायतों से आग्रह किया है कि जिन गांवों या पंचायतों में अभी तक समिति का गठन नहीं हुआ है और न ही दूध चिलिंग प्लांट भेजा जा रहा है, वे जल्द से जल्द अपने नजदीकी पशु चिकित्सा संस्थान या संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर समिति का गठन सुनिश्चित करें। यदि कोई ग्राम पंचायत नई डेयरी सहकारी समिति का गठन नहीं करना चाहती है, तो उन्हें ग्राम पंचायत के प्रस्ताव की कॉपी जो प्रधान और पंचायत सचिव द्वारा हस्ताक्षरित हो, शीघ्र ही कार्यालय में जमा करानी होगी।