फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A memorandum was sent to the Chief Minister, requesting the gift of a sub-tehsil

Rampur Bushahar News: फाइलों में दफ्न उपतहसील, काम के लिए चक्कर काट रहे ग्रामीण

Sun, 07 Dec 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
A memorandum was sent to the Chief Minister, requesting the gift of a sub-tehsil
मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर गानवी को उप तहसील का दर्जा देने की 15/20 क्षेत्र के लोगों ने उठाई
. डेढ़ साल बाद भी सिरे नहीं चढ़ी मुख्यमंत्री की घोषणा
विज्ञापन


. दुर्गम क्षेत्र 15/20 की 7 पंचायतों के हजारों ग्रामीण झेल रहे परेशानी

.15/20 विकास सभा ने मुख्यमंत्री को भेजा मांगपत्र, उप तहसील की सौगात देने की लगाई गुहार

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। गानवी में उप तहसील की घोषणा डेढ़ साल से फाइलों में दफ्न होकर रह गई है, वहीं ग्रामीणों को काम के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उपमंडल रामपुर के दुर्गम क्षेत्र 15/20 की हजारों की आबादी राजस्व समेत अन्य कार्यों के लिए परेशानी झेल रही है। लोग रोजाना राजस्व समेत अन्य कार्यों के लिए कई किलोमीटर दूर सराहन और रामपुर जाने को मजबूर हैं। मार्च 2024 में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उपमंडल रामपुर के सराहन दौरे के दौरान गानवी को उप तहसील बनाने की घोषणा की थी। घोषणा के बाद दुर्गम क्षेत्र के हजारों लोगों में खुशी की लहर थी और उम्मीद थी कि जल्द ही उन्हें घर द्वार राजस्व समेत अन्य कार्यों की सुविधा मिलेगी, लेकिन डेढ़ साल की अवधि के बाद भी मुख्यमंत्री की घोषणा फाइलों में ही दफन होकर रह गई। समस्या की गंभीरता को देखते हुए 15/20 विकास सभा ने कई बार मुख्यमंत्री से घोषणा को सिरे चढ़ाने की मांग उठाई, लेकिन आज दिन तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के दौरान भी सभा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन सौंपा था। वहीं, सभा ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री को मांगपत्र भेजकर शीघ्र ग्रामीणों को उप तहसील की सौगात देने की गुहार लगाई है। सभा के अध्यक्ष एमएल मेहता, उपाध्यक्ष संत लाल आनंद, मेजर गुलाब सिंह परशेटका नेगी, महासचिव गीता राम नेगी, सहसचिव बहादुर सिंह जंत, मुख्य सलाहकार डॉ. जीआर नेगी, आत्मा राम केदारटा, वेद प्रकाश जंत और गुलाब बंसल ने कहा कि गानवी में उपतहसील बनने से दुर्गम क्षेत्र की 7 पंचायतों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। स्थानीय लोगों को रजिस्ट्री, जाति, निवास प्रमाणपत्र सहित अन्य राजस्वी कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और धन की बचत होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ग्रामीणों को सराहन पहुंचने के लिए 40 से 50 किलोमीटर या फिर रामपुर तहसील मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी गरीब तबके के लोगों को झेलनी पड़ रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह से गानवी को जल्द उप तहसील का दर्जा देकर दुर्गम क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत देने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि इसके लिए 15/20 क्षेत्र की समस्त जनता और पंचायतें सदा आपकी आभारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article