फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A meeting of Electricity Board Pensioner Rohru unit was held on Tuesday.

पेंशनर के मामलों का शीघ्र समाधान कर स्मार्ट मीटर के टेंडर को रद्द करे बिजली बोर्ड : रणधीर चौहान

Tue, 09 Jul 2024 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
A meeting of Electricity Board Pensioner Rohru unit was held on Tuesday.
बिजली बोर्ड पेशनर की बैठक में उ​स्थित सदस्य व पदा​धिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। बिजली बोर्ड पेंशनर रोहड़ू इकाई की मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में पेंशनरों ने मांग उठाई कि बिजली बोर्ड उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करे। साथ ही बिजली के स्मार्ट मीटरों के टेंडर रद्द किए जाएं। बिजली बोर्ड पेंशनर रोहड़ू इकाई की बैठक प्रधान रणधीर चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पेंशनरों ने बिजली बोर्ड प्रबंधन की कार्य प्रणाली पर रोष जताया और कहा कि बोर्ड प्रबंधन पेंशनर के मामलों के समाधान करने में पूरी तरह विफल रहा है। पेंशनरों को रिटायरमेंट पर मिलने वाले लीव इनकैशमेंट और गेज्युटी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। बिजली बोर्ड ने 26 लाख स्मार्ट मीटर की खरीद के टेंडर लगाए हैं। इन टेंडरों को रद्द किया जाए। सरकार व प्रबंधन से आग्रह किया कि बिजली बोर्ड में चरणबद्ध तरीके से भर्तियों का क्रम शुरू किया जाए ताकि कार्यालय और फील्ड में कार्यरत कर्मियों से काम का बोझ कम हो सके। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह किया कि बिजली बोर्ड में शीघ्र ओपीएस को बहाल किया जाए। बिजली बोर्ड में 100 करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोपों की शीघ्र जांच की जाए। इस मौके पर पेंशनर फोर्म के अध्यक्ष ईं जेएस मच्छान, महामंत्री दीपराज शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमएल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, ताज अली, राजिंदर शर्मा, करतार भ्रांटा, भरतरी शर्मा, प्रकाश शर्मा, फिंडू राम, एनडी शर्मा, शेर सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed