फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A man died after drowning in the Giri Khad in Theog

Rampur Bushahar News: दो साल के बेटे को सरप्राइज देने निकला था अक्षु, गिरि खड्ड ने छीन ली जिंदगी

Fri, 11 Sep 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
साइकिल खरीदने निकला था घर से, छैला में खड्ड में नहाने उतरा था अक्षु
विज्ञापन

मासूम के सिर से उठा पिता का साया, सिरमौर का रहने वाला था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में गिरि खड्ड में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह अपने दो साल के बेटे को सरप्राइज देने के लिए साइकिल खरीदने छैला जा रहा था। इस दुखद हादसे में उसका मासूम बेटा पिता के साये से वंचित हो गया। मृतक की पहचान सिरमौर के भड़ोली गांव निवासी 27 वर्षीय अक्षु भारद्वाज के रूप में हुई है।

उसके चाचा राजेंद्र सिंह के अनुसार, अक्षु वीरवार को एक अन्य युवक के साथ बेटे के लिए साइकिल लेने छैला की ओर गया था। जब वह गिरि खड्ड के पास पहुंचा, तो उसने स्थानीय लोगों को वहां नहाते देखा। अक्षु ने अपने कपड़े और मोबाइल फोन किनारे रखकर खड्ड में उतरने का फैसला किया। उसने साथ आए युवक से भी तैरने को कहा, लेकिन युवक ने बताया कि उसे तैरना नहीं आता। युवक किनारे पर ही बैठा रहा। अक्षु गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसने बाहर निकलने की तीन बार कोशिश की, पर सफल नहीं हो सका। साथ मौजूद युवक तैरना न जानने के कारण उसकी मदद नहीं कर पाया। स्थानीय निवासी हरि अंश ने अक्षु के शव को गिरि खड्ड से बाहर निकाला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वीरवार को अक्षु की पत्नी अपने मायके से बेटे के साथ घर लौटने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article