फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A laborer from Bihar was found hanging in his room

Rampur Bushahar News: कमरे में फंदे से लटका मिला बिहार का मजदूर

Mon, 13 Apr 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
A laborer from Bihar was found hanging in his room
रोहड़ू के समाला में मजदूर की संदेहजनक मौत के बाद एसीसी पार्क में विरोध के लिए जमा हुए प्रवासी म
रोहड़ू के समाला बस्ती में हुई वारदात, प्रवासी मजदूरों ने किया रोष प्रदर्शन
विज्ञापन

एक अन्य मजदूर ने बयान में घटना को बताया संदिग्ध

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
रोहड़ू बाजार के साथ समाला बस्ती में बिहार के मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मजदूर कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह घटना रविवार की बताई जा रही है। वहीं, रोहड़ू के समाला में मजदूर की मौत के बाद एसीसी पार्क में प्रवासी मजदूरों ने रोष प्रदर्शन भी किया। मृतक मजदूर मूल रूप से बिहार का निवासी था। क्षेत्र में मजदूरी का काम काफी समय से कर रहा था। इस मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक अन्य मजदूर दावा कर रहा है कि एक व्यक्ति मृतक मजदूर को एक दिन पहले जुब्बल से यह कहकर समाला लाया था कि उससे पहले का कुछ लेनदेन है और उसे काम पर लगाना है। इस बयान के बाद मामले ने और भी गंभीर रूप ले लिया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक मामला दर्ज नहीं किया है, जिससे यहां रह रहे प्रवासी लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि सच्चाई सामने आ सके। वहीं, पुलिस ने भी आश्वासन दिया है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed