{"_id":"659ff35d260844f69b0a3438","slug":"a-grand-program-will-be-organized-in-solan-on-22-january-rampur-hp-news-c-176-1-ssml1040-14363-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: 22 जनवरी को सोलन में होगा भव्य कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: 22 जनवरी को सोलन में होगा भव्य कार्यक्रम आयोजित
Thu, 11 Jan 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Thu, 11 Jan 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
सेालन में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद सनातन धर्म, श्याम परिवार सोलन ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में निकाली जाएगी अयोध्या की तर्ज पर शोभायात्रा
तीन संस्थाएं मिलकर करेगी कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले की तीन नामी संस्थाएं 22 जनवरी को शहर में एक भव्य कार्यक्रम करेंगी। अग्रवाल धर्मशाला लोअर बजार सोलन के हॉल में सनातन धर्म, श्याम परिवार ट्रस्ट और अग्रवाल सभा ने एक संयुक्त बैठक की, जिसमें निर्णय लिया गया कि इस दिन शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए समितियों का गठन कर कार्य विभाजन कर दिया गया है। शोभायात्रा संचालन समिति, साज सज्जा, प्रशासन समंवय, प्रचार प्रसार, निमंत्रण, प्रसाद, अतिशबाजी, मीडिया व सोशल मीडिया, निशान वितरण, दीपोत्सव समिति का गठन कर दिया।
श्री श्याम परिवार सोलन ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने कहा कि 22 जनवरी को शोभा यात्रा में सोलन शहर व आसपास की पंचायतों के सभी लोगों से शामिल होने की अपील की। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे शोभा यात्रा शूलिनी मंदिर से निकलेगी और पुराने डीसी ऑफिस तक जाएगी। जगह-जगह भंडारे होंगे, शूलिनी मंदिर से निकल कर सनातन धर्म मंदिर, लोअर बाजार में कार्यक्रम का समापन होगा।
श्याम परिवार संस्था के मुख्य सलाहकार अशोक गुप्ता को कार्यक्रम में आयोजित भव्य झांकियां की व्यवस्था का जिम्मा दिया गया है। शोभा यात्रा के दौरान सुंदर झांकियों के साथ नासिक बैंड भी होगा। अयोध्या में राम मंदिर की तर्ज पर मंदिर का एक भव्य व सुंदर माॅडल तैयार करवाया जा रहा। सनातन धर्म मंदिर सभा के उपाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि 21 जनवरी से सनातन धर्म धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो जाएगा व शोभायात्रा के दौरान व यात्रा के संपूर्ण होने के बाद सभी धार्मिक अनुष्ठान सनातन धर्म मंदिर सभा करेगी।
विज्ञापन
बैठक में सनातन धर्म सभा के उप प्रधान राकेश शर्मा, अग्रवाल सभा के प्रधान दिनेश गर्ग, श्याम परिवार ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, मुख्य सलाहकार अशोक गुप्ता, कोषाध्यक्ष राहुल गोयल, सदस्य पवन अग्रवाल, निशांत गोयल, पंकज तायल, गौरव गुप्ता, राजकुमार भारद्वाज, शम्मी, विजेंद्र शर्मा, गोपाल सूद, मुकेश मित्तल ,रोहित गुप्ता, मुकेश गुप्ता मौजूद रहे।