{"_id":"680b633f2f68ad698504297d","slug":"a-four-room-house-burnt-in-karsholi-village-of-narain-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-133822-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नरैण के करशोली गांव में चार कमरों का मकान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नरैण के करशोली गांव में चार कमरों का मकान जला
विज्ञापन
नरैण पंचायत के करशोली गांव में चार कमरों का मकान जला। स्त्रोत जागरूक नागरिक
हादसे के वक्त घर में सो रहे मकान मालिक ने भाग कर बचाई जान, हुआ जख्मी
ग्रामीणों के प्रयासों से भी नहीं बुझी आग, राख का ढेर बना दो मंजिला मकान
वीरवार देर रात पेश आई घटना में करीब आठ लाख के नुकसान का अनुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की नरैण पंचायत के करशोली गांव में वीरवार देर रात चार कमरों का मकान जलकर राख हो गया। घटना के वक्त घर में सो रहे व्यक्ति ने भाग कर अपनी जान बचाई, जिसमें वह जख्मी हो गया। आग लगने की सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस घटना में करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, उपमंडल की नरैण पंचायत के करशोली गांव में वीरवार देर रात करीब तीन बजे एक दो मंजिला मकान में आग लग गई। हादसे के समय मकान का मालिक विजय सिंह घर में अकेला था और सो रहा था। हादसे के वक्त जैसे ही विजय सिंह की नींद टूटी, तो उसके कमरे की खिड़की से आग की लपटें निकल रही थीं। विजय समय रहते उठा और आनन-फानन में भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान उसे हल्की चोटें आई हैं। गनीमत रही कि घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य नहीं था। विजय की पत्नी और बच्चे उसके मायके गए थे। लकड़ी के मकान में भड़की इस आग ने देखते ही देखते चार कमरों के दो मंजिला मकान को राख के ढेर में तबदील कर दिया। हालांकि, आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों के सभी प्रयास धरे रहे गए। चार कमरों का मकान कुछ ही समय में जलकर नष्ट हो गया और उसमें रखा सारा घरेलू सामान भी जल गया। आग लगने की सूचना पंचायत उप प्रधान अविनाश कायथ ने पुलिस चौकी तकलेच को दी। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग लगने के कारणों की छानबीन शुरू कर दी। प्रारंभिक आकलन में करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। पंचायत प्रधान शिव राम ने बताया कि दो मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया है। घर में फैली आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन बेकाबू आग ने पूरे मकान को जलाकर राख कर दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और राहत देने की मांग की है।
नरैण पंचायत में दो मंजिला रिहायशी मकान में आग लगने से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से दस हजार की फौरी राहत दी गई है। पीड़ित को कंबल, तिरपाल और अन्य राहत सामग्री भी दी गई है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। इस घटना में करीब 10 लाख के नुकसान का आकलन किया गया है। - अनमोल शर्मा, नायब तहसीलदार तकलेच
- संवाद