फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A crowd of devotees gathered at the Bhimakali Mata temple on the sixth Navratri

सराहन भीमाकाली माता में रविवार को उमडं़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sun, 18 Apr 2021 09:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। मां भीमाकाली मंदिर सराहन में चैत्र नवरात्र के छठे दिन रविवार को पहली बार श्रद्धालुओं की काफी भीड़ दिखी। रविवार को सुबह से ही श्रद्धालु दूर-दूर से छोटी गाड़ियों और बसों में माता के दर्शन के लिए सराहन पहुंचे।
विज्ञापन

सराहन पहुंचने के बाद न्यास ने कर्मचारियों ने पंजीकरण के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रवेश करने दिया। सराहन मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की लंबी लाइन दिखाई दी। लोग पूजा सामग्री लेकर मंदिर में माता के दर्शन के लिए पहुंचे, जबकि शरद नवरात्रों में मंदिर में प्रसाद ले जाना और गर्भगृह में जाने पर प्रतिबंध था।
विज्ञापन

मंदिर न्यास के कर्मचारी सभी श्रद्धालुओं को कोरोना नियमों का पालन करने का आग्रह करते दिखे। मंदिर में मास्क पहनना, सैनिटाइजर का प्रयोग और मंदिर परिसर में दरवाजों और दूसरी किसी भी चीज को छुए बिना श्रद्धालुओं को माता के दर्शन करने की अनुमति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीमाकाली मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आरती लाइव करने की व्यवस्था की गई है। इस बार मंदिर में कोरोना के कारण भंडारे के आयोजन पर प्रतिबंध है। वहीं, श्राईकोटी दुर्गा और काओबिल दुर्गा माता मंदिर में भी रविवार की छुट्टी के कारण श्रद्धालुओं की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा काफी ज्यादा रही।

उधर, एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि रविवार की छुट्टी के कारण श्रद्धालुओं की संख्या दूसरे दिनों की अपेक्षा ज्यादा रही। कोरोना नियमों के पालन के लिए न्यास की ओर से उचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed