फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   आईपीएच के जेई से आन ड्यूटी मारपीट

आईपीएच के जेई से आन ड्यूटी मारपीट

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Rampur
Rampur Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
रोहडू। सर्किट हाउस रोहडू में वीरवार रात एक युवक की ओर से आन ड्यूटी आईपीएच के कनिष्ठ अभियंता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। युवक के खिलाफ पुलिस से मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, कनिष्ठ अभियंता के साथ मारपीट से गुस्साए आईपीएच कर्मियाें ने आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होने तक कार्य ठप रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आईपीएच के कनिष्ठ अभियंता प्रेम प्रकाश किलांटू की ड्यूटी रात को पानी की सप्लाई सुचारु चलाने के लिए सर्किट हाउस में लगाई गई थी, लेकिन सर्किट हाउस में शेखल निवासी युवक बाबी ने कनिष्ठ अभियंता के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा मारपीट की है। कनिष्ठ अभियंता ने युवक के खिलाफ पुलिस थाना रोहडू में एफआईआर दर्ज करवाई है। ऑन ड्यूटी कर्मचारी के साथ मारपीट करने पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 353, 332 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शुक्रवार शाम तक पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। सिंचाई एंव जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। कार्रवाई न होने तक विभाग का कार्य ठप रखने की चेतावनी भी दी है। विभाग के कर्मियों ने इस संबंध में एसडीएम रोहडू को ज्ञापन भी सौंपा है। डीएसपी रोहडू राजकुमार चंदेल ने बताया कि पुलिस ने जेई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम रवाना हो गई है। शीघ्र ही युवक को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed