फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   मांगों को लेकर भड़के परिवहन कर्मचारी

मांगों को लेकर भड़के परिवहन कर्मचारी

Thu, 30 May 2013 05:30 AM IST
Rampur
Rampur Updated Thu, 30 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
रोहडू। परिवहन कर्मचारियों ने वैट लीजिंग योजना का कड़ा विरोध किया है। बुधवार को हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति ने प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर परिवहन कर्मियों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

संघ के प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि परिवहन निगम में प्रदेश के अंदर कर्मचारियों की भारी कमी चल रही है। इससे हर रोज सैकड़ों रूट रद किए जा रहे हैं। निगम में कर्मचारियों की हालत बंधुआ मजदूरों से भी बदतर हो गई है। परिवहन मंत्री वैट लीजिंग योजना और तबादला नीति अपनाकर कर्मचारियों की एकता को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। कर्मचारियों को आठ माह से रात्रि भत्ता तथा ओवरटाइम का भुगतान नहीं हुआ है। एक दिन में 12 से 18 घंटे काम करने वाले चालकों और परिचालकों को ओवरटाइम नहीं दिया जा रहा है। निगम श्रम कानून की धज्जियां उड़ा रहा है। रोहडू तथा जुब्बल क्षेत्र में सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है। निगम खराब सड़कों पर बसों में हो रही टूट फूट की रिकवरी देने का दबाव कर्मचारियों पर बना रहा है। रोहडू कार्यशाला में कलपुर्जों की भारी कमी बनी हुई है। समिति की मांग है कि निगम में चालकों, परिचालकों तथा तकनीकी कर्मचारी स्टाफ की भर्ती करे तथा वैट-लीजिंग योजना को शुरू न किया जाए। अगर योजना शुरू की जाएगी तो निगम के कर्मचारियों को मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस मौके पर परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश सचिव बालक राम मोल्टा, धर्म सिंह, राजेंद्र ठाकुर, सुनील दिवांटा, सुरेश ठाकुर, सुरेश कुमार, स्वर्ण देव, राजेंद्र, ललित शर्मा, कुलदीप सहित भारी संख्या में चालक-परिचालक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed