{"_id":"141-32452","slug":"Rampur-32452-141","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं पाया जा सका आग पर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं पाया जा सका आग पर काबू
Rampur
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। कल्पा खंड के तहत आने वाले जंगलों में लगी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग इतनी भयानक हैकि एक माह में करोड़ों की वन संपदा जल कर स्वाह हो चुकी है। हालांकि, विभाग और क्षेत्र के लोग आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। कल्पा ख्ंाड के तहत आने वाली बटसेरी के सेंक्चुरी एरिया मौरफ ोरंग, हुचुकचो, रासोरंग,पानछालानदेन के आसपास चांसु के कुछ क्षेत्रों में और सांगला के छिदों और चांसु के कुछ क्षेत्रों में जंगलों में आग दहकी हुई है। लेकिन, इस आग पर एक माह से काबू नहीं पाया जा सका है। शुक्रवार को भी सांगला के हर-हर महादेव सेवादल के नवयुवकों और वन विभाग ने मिल कर सुबह आठ बजे से देर शाम तक तक कड़ी मशक्कत कर आग पर फिलहाल छिदों के तरफ ही काबू पाया है। हर-हर महादेव सेवादल के अध्यक्ष यशवीर नेगी, उपाध्यक्ष विधि चंद नेगी, महासचिव अधिवक्ता प्रविंद्र सिंह नेगी, सचिव वरुण नेगी, सहसचिव सूरज मोहन नेगी, ओंकार नेगी, रणधीर सिंह नेगी, नवजोत नेगी, हिरपाल नेगी, मलकीत नेगी, गुलशन नेगी, प्रमोद नेगी और डीएफ ओ एसपी सिंह नेगी, गार्ड सुदर्शन, गार्ड परसराम, विधादत्त और मीना कुमारी सहित कई अन्य लोग आग पर काबू पाने में जुटे हैं।
इधर, वाइल्ड लाइफ के डीएफ ओ एसके नेगी ने बताया कि जहां-जहां ग्राउंड फ ायर है, उस पर काबू पाने के लिए रेंज अधिकारी हरीश चंद, बीओ राजेंद्र नेगी, बीट गार्ड कवीर नेगी, बुद्धि सिंह नेगी को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
इधर, वाइल्ड लाइफ के डीएफ ओ एसके नेगी ने बताया कि जहां-जहां ग्राउंड फ ायर है, उस पर काबू पाने के लिए रेंज अधिकारी हरीश चंद, बीओ राजेंद्र नेगी, बीट गार्ड कवीर नेगी, बुद्धि सिंह नेगी को तैनात किया गया है।
विज्ञापन