फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कार सतलुज में गिरी, चालक की मौत

कार सतलुज में गिरी, चालक की मौत

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Rampur
Rampur Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत बजीरबावड़ी के पास एक मारुति कार सतलुज नदी में गिर गई। बुधवार देर शाम हुए हादसे में कार चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारण जानने के लिए तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कार नंबर एचपी 06-3614 बजीरबावड़ी के नजदीक अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में जा गिरी। इसमें चालक अकेले सवार था। कार के नेशनल हाईवे से सतलुज किनारे गिरने से कार चालक केवल राम निवासी डमराली (तकलेच) को गंभीर चोटें आईं। उसे उपचार के लिए खनेरी अस्पताल लाया गया, जहां से उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस थाना प्रभारी संगत राम नेगी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसा कैसे हुआ, इसके बारे में अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। उन्होंने बताया कि चालक कार में अकेला सवार था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह रामपुर से तकलेच जा रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। उधर, केवल राम के निधन पर अखिल भारतीय अनुसूचित जाति कल्याण परिषद ने शोक जताया है। परिषद के कार्यकर्ताओं ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed