{"_id":"141-32037","slug":"Rampur-32037-141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या मामले में काल डिटेल पर टिकी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या मामले में काल डिटेल पर टिकी जांच
Rampur
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जुब्बल (शिमला)। पुलिस थाना जुब्बल के तहत छाजपुर में शाल-कंबल की फेरी लगाने वाले युवक के हत्यारों का पुलिस को पांच दिन बाद भी सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करने के बाद कई लोगों से पूछताछ की है। अब पुलिस मोबाइल फोन काल डिटेल के आधार पर जांच करने में जुटी है। छाजपुर में जंगल के समीप पुलिस ने सूचना के बाद सात नवंबर को युवक का शव बरामद किया था। युवक कश्मीर से यहां पर फेरी लगा कर शाल, कंबल तथा कपड़े बेचने का काम करता था। पता चला है कि मृतक युवक ने गांव में कई लोगों को उधारी में सामान भी बेचा था। उसके साथियों ने पुलिस को बताया कि वह गांव में उधारी की वसूली के लिए पांच नवंबर को निकला था। पुलिस को शव की सूचना सात नवंबर को मिली है। इस बीच युवक किसके पास ठहरा और किस-किस से मिला, इस मामले में पुलिस को पुख्ता सबूत नहीं मिल रहे हैं। पुलिस ने छाजपुर तथा आसपास के गांवों में कई लोगों से पूछताछ की है। अब पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन काल डिटेल के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने के लिए जांच शुरू कर दी है। जुब्बल के थाना प्रभारी दया राम ठाकुर का कहना है कि पुलिस लगातार जांच कर रही है। पुलिस ने काल डिटेल मंगवा ली है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि पुलिस को मामले की सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराधियों को पकड़वाने के लिए लोगों के सहयोग की पुलिस को आवश्यकता है।
विज्ञापन