फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   झूला टूटने से सतलुज में गिरे गए थे तीन छात्र

झूला टूटने से सतलुज में गिरे गए थे तीन छात्र

Sat, 10 Nov 2012 12:00 PM IST
Rampur
Rampur Updated Sat, 10 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। स्कूल से घर लौटते वक्त झूले की तार कटने से तीन बच्चे सतजुल नदी में जा गिरे। स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चे तांगलिंग से अपने रिश्तेदार के घर दाखो, रिकांगपिओ जा रहे थे। वीरवार शाम 5:30 बजे के करीब ये तीनों बच्चे सतजुल पार करने के लिए झूले में सवार हुए। इसके पहले कि नदी पार होती, झूले की मेन तार कट गई और तीनों बच्चे सतजुल नदी में जा गिरे। दो बच्चे नदी में बह गए, जबकि एक को लोगों ने बचा लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुस्कान नेगी (13) पुत्री विनोद, सन्नी नेगी (16) पुत्र विनोद निवासी तांगलिंग और शिवानी नेगी (15) पुत्री श्याम सुंदर निवासी तांगलिंग घर से अपने रिश्तेदार के घर के लिए निकले थे और सतजुल को पार करने के लिए तीनों एक साथ ट्राली में बैठे। लेकिन, इससे पहले नदी पार होती, तार टूटने से तीनों नदी में जा गिरे। बच्चों को नदी में गिरता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया और मिल कर मुस्कान को बचा लिया, जिसे रिकांगपिओ अस्पताल में भर्ती किया गया। जबकि, दो बच्चों को लोग नहीं बचा पाए। घायल बच्ची को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सन्नी और शिवानी की तलाश में परिजन, ग्रामीण, होमगार्ड और पुलिस सतलुज किनारे तलाश में जुटी थी। एसपी किन्नौर वीना भारती ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर बच्चों के शवों की तलाश में लगी है। उधर, एसडीएम कल्पा प्रशांत देशटा ने प्रशासन की ओर से लापता शिवानी और सन्नी के परिजनों को पांच-पांच हजार रुपये फौरी राहत के रूप में जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed