{"_id":"141-31922","slug":"Rampur-31922-141","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनायक स्कूल के मेधावी छात्र नवाजे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनायक स्कूल के मेधावी छात्र नवाजे
Rampur
Updated Sat, 10 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहडू। विनायक पब्लिक स्कूल रोहडू में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समोली पंचायत के प्रधान प्रकाश चंद रेटका बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। समारोह में स्कूल के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया। उसके बाद बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति दी। बच्चों ने डांडिया और राजस्थानी नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही लूटी। केजी कक्षा के छात्रों ने फिल्मी गाने पर नृत्य किया। उसके बाद देश भक्ति गान पर नृत्य की प्रस्तुति दी। बच्चों ने पंजाबी नृत्य सहित पहाड़ी नृत्य की भी प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य रविंद्र चौहान ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर वर्ष भर की गतिविधियों से लोगों को अवगत करवाया। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इनमें हिमांशी, अभय, रितेश, अंशुल चौहान, साक्षी, आशीष, हकशिता, लवनीश, लक्की नंदा, मुक्ति चौहान, मिताली नेगी, हेमंत कुल्ला, रितिक रेटका, सन्नी शर्मा, विजय सिस्टा, विकानशी, दिलप्रीत, पायल नाहटा, शिवानी राज, मयंक चौहान, साहिल, सपना, प्रीतिका, अभिनव शर्मा, वर्तिका रेटका, इशिता नाहटा, मन्नत, अक्षरा, मानवी शर्मा, वरुण, मोहित, प्रकृति शर्मा, यशिका देष्टा, मोहित, किर्तन, मनीश, आयुष, वेदिक कपटा, कृष चौहान, पुष्कर शर्मा, ईशानी वर्मा, वनिता, हन्नी, पलक, रोहित, हिमांशी, मृदुल, बलबीर, अनामिका, गगन, आर्यन चौहान, सुजल, मिताली, सनजीत, जानवी प्रकाश, रितेश, नेहल को शिक्षा व खेल सहित विभिन्न गतिविधियों के लिए पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस शिमला के महासचिव संजय ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य रमेश चंद रेटका, विनायक शिक्षा समिति के अध्यक्ष सोहन लाल चौहान, उपाध्यक्ष हरिकृष्ण सहित भारी संख्या में बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।