फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   खतरे से खाली नहीं कच्ची सड़क पर सफर

खतरे से खाली नहीं कच्ची सड़क पर सफर

Fri, 09 Nov 2012 12:00 PM IST
Rampur
Rampur Updated Fri, 09 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चौपाल (शिमला) चौपाल-लाणी-बम्टा मार्ग की हालत खस्ता हो चुकी है। इस सड़क पर वाहन चलाना किसी खतरे से खाली नहीं हैं। पानी की निकासी के लिए न तो कलवर्ट और न ही नालियां बनाई गई हैं। चालक अपनी जान को जोखिम में डालकर वाहन चलाने को मजबूर हैं। करीब डेढ़ दशक पहले बनी सड़क को पक्का करने के लिए लोनिवि ने आज तक कोई कदम नहीं उठाए हैं। इससे स्थानीय लोगों में रोष है। 35 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण कार्य डेढ़ दशक पहले हुआ था। सड़क से दर्जनाें गांवों के लोग लाभान्वित होते हैं। लेकिन, आज तक लोनिवि ने सड़क पर न तो नालियां बनाईं और न ही कलवर्ट लगाए हैं। बरसात में नालों का सारा पानी सड़क पर बहता है। इसके चलते मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे पड़ गए हैं। छोटे वाहनों का चलना भी सड़क पर मुश्किल हो गया है। सड़क को पक्का करने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। बम्टा पंचायत प्रधान कमला भागटा, लायक राम, बलबीर झगटा, केवल राम, सुरेश नेगी, भगत राम, प्रकाश चंद, कृपा राम तथा सोहन लाल ने बताया कि सड़क की स्थिति दयनीय है। लोनिवि की ओर से बार-बार आग्रह के बावजूद कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि सड़क को शीघ्र पक्का किया जाए। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हबीब मोहम्मद ने बताया कि सड़क की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। सड़क की स्थिति सुधारी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed