{"_id":"141-31239","slug":"Rampur-31239-141","type":"story","status":"publish","title_hn":"माडल में स्मृति रहीं प्रथम स्थान पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माडल में स्मृति रहीं प्रथम स्थान पर
Rampur
Updated Sun, 21 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामपुर में एक दिवसीय विज्ञान मेला आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं ने भिन्न-भिन्न प्रकार के माडल प्रस्तुत करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विज्ञान मेले में माडल में कनिष्ठ वर्ग (छठी से आठवीं कक्षा) में स्मृति प्रथम, साधना द्वितीय और रंजना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नवीं से दसवीं कक्षा के वर्ग में प्रिया और आरती प्रथम, निकिता व सुमन द्वितीय और प्रियंका तथा प्रिया तृतीय रही। वरिष्ठ वर्ग में दीक्षा, अंजलि प्रथम, मोनिका और बबीता द्वितीय और रीतू तथा दिव्या तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा उपासना, बबीता, अल्का के माडल भी सराहनीय रहे। एनएसएस के मुख्य सलाहकार एसपी कनैन ने बताया कि विज्ञान मेले में प्रधानाचार्य योगेंद्र मखैक बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। इस मौके पर जयंती धीमान, संजय शर्मा, रामकुमार, रणजीत ठाकुर, ऊषा गुप्ता के अलावा कृति, पल्लवी, प्रिया, ज्योत्सना, रंजीता, मृणालिनी, शैफाली, अल्का, आशिमा समेत कई छात्राएं मौजूद थीं।
विज्ञापन