{"_id":"632c9a37cdcdf73dbc657337","slug":"99-thousands-fraud-in-the-name-of-helicopter-booking-rampur-hp-news-sml422595385","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलिकाप्टर बुकिंग के नाम पर 99 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलिकाप्टर बुकिंग के नाम पर 99 हजार की ठगी
विज्ञापन
ठियोग उपमंडल के साथ लगती टियाली पंचायत के एक व्यक्ति के साथ हेलिकॉप्टर बुकिंग करवाने के नाम पर 99,500 रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने केदारनाथ यात्रा के लिए फोन के जरिये हेलिकॉप्टर की बुकिंग करवाई थी लेकिन रकम लुटाने के बाद उन्हें पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है।
साइबर क्राइम ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार केवल राम ने पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम शिमला को दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि 15.09.2022 को केदारनाथ हेलिकॉप्टर बुकिंग के लिए फोन नंबर 9775369581 से बुकिंग करवाई। इस दौरान उससे पहले 57,980 रुपये लिए गए। इसके बाद उसे दोबारा कॉल आइग की इंश्योरेंस के नाम के लिए 23520 रुपये की रकम देनी होगी।
शातिरों ने झांसा दिया कि इसमें 20 रुपये पर व्यक्ति शुल्क लिया जाएगा जबकि शेष राशि लौटा दी जएगी। इसके बाद दोबारा कॉल आई, जिसमें नेटवर्क के कारण पेमेंट पेंडिंग होने की बात कही गई और शिकायकर्ता से दोबारा 18,000 रुपये की मांग की गई। इसके बाद दोबारा कॉल आने पर 57,980 रुपये की मांग की गई और इसके बाद 39,980 रुपये की मांग की गई।
विज्ञापन
इससे शिकायतकर्ता को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। पूरे घटनाक्रम के बाद जब उन्होंने बैंक डिटेल को खंगाला तो उन्हें अपने साथ ही ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने इस संबंध में साइबर क्राइम में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।