फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   बखन खरगा सड़क खस्ताहाल होने से ग्रामीण परेशान

बखन खरगा सड़क खस्ताहाल होने से ग्रामीण परेशान

Sun, 28 Oct 2018 06:32 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
बखन खरगा सड़क खस्ताहाल, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

चार महीने से ठेकेदार नहीं कर रहा काम
7.47 करोड़ का काम लटका
अमर उजाला ब्यूरो
जगातखाना (रामपुर बुशहर)। निरमंड खंड की बखन खरगा सड़क खस्ताहाल हो गई है। सड़क के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सरकार ने 7 करोड़ 47 लाख बजट का प्रावधान किया था। लोक निर्माण विभाग ने एक साल पहले ठेकेदार को काम सौंपा दिया। लेकिन लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार की नाकामी के चलते सड़क का काम चार माह से से लटका है।
खरगा पंचायत में 10 किलोमीटर सड़क में मैटलिंग, टारिंग का काम 21 अगस्त 2017 से शुरू तो हुआ लेकिन ठेकेदार ने बीच में काम का छोड़ दिया। इससे क्षेत्रवासियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सड़क को लेकर ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग वृत रामपुर बुशहर को भेजा गया। लोगों ने सड़क का काम तय समय अवधि में पूरा करने की मांग की। इसके बावजूद काम पूरा नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरगा पंचायत के प्रधान मोती राम कश्यप ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने 21 जनवरी, 2019 तक निर्माण पूरा करने का समय तय किया है। इसके बारे में सड़ककिनारे जगह-जगह विभाग के साइन बोर्ड भी लगाए हैं। इसके बावजूद सड़कपर अभी पहला गटका ही पूरी तरह से नहीं बिछ पाया है। दूसरी ओर डंगों और रिटेनिंग दीवारों का कार्य भी 80 प्रतिशत ही हुआ है। चार-पांच माह से सड़कका निर्माण पूरी तरह से ठप है। पंचायत प्रधान मोती राम ने बताया की 5 महीने से न तो ठेकेदार की कोई मशीनरी लगी है और न ही कोई लेबर काम कर रही है। उपप्रधान खरगा रोशन लाल, वार्ड पंच प्रभु लाल, केशव राम, बिटू राम, जोगा देवी और लक्ष्मी देवी ने सरकार से मांग की कि सड़कको जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए।

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजेश शर्मा ने बताया कि बरसात के कारण काम रोक दिया था। अब ठेकेदार को जल्द काम करने के लिए विभाग की ओर से नोटिस दे दिया है। जल्द ही सड़कको दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed