{"_id":"5a4e47d04f1c1bc20a8b67ae","slug":"91515079632-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनी के अरसू रजौरी मे लुढकी पिकअप, एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनी के अरसू रजौरी मे लुढकी पिकअप, एक व्यक्ति की मौत
Updated Thu, 04 Jan 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
मदद को आगे आए पड़ोसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)।
उपमंडल के अरसू के रजौरी में देर रात एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक निरमंड खंड की कोट पंचायत के गांव धार व्यूणी का निवासी दीप राम पुत्र परमानंद बुधवार देर रात अपनी जीप नंबर एचपी 35-3747 में अरसू से वापस निरमंड की तरफ लौट रहा था। इसी बीच रजौरी नामक स्थान के पास अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार चालक दीपराम को गहरी चोटें लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। निरमंड पुलिस थाना प्रभारी कर्मचंद ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लिया और लाश को अपने कब्जे में लेकर आईपीसी की धारा 279ए 304 ए के तहत मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का निरमंड अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजनों को सौंप दिया। उधर, प्रशासन की ओर से तहसीलदार निरमंड देवेंद्र नेगी ने मृतक के परिजनों को प्रशासन की ओर से 20 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।