फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   दुराह बूथ को मिलेगा पांच लाख का इनाम

दुराह बूथ को मिलेगा पांच लाख का इनाम

Sat, 30 Dec 2017 07:48 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
दुराह बूथ को मिलेगा पांच लाख का इनाम
विधायक - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। आनी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद शनिवार को नवनिर्वाचित विधायक किशोरीलाल सागर ने अपने गृह क्षेत्र की पंचायत में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान आनी भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। नवनिर्वाचित विधायक ने आनी विस क्षेत्र के 136 पोलिंग बूथों में से सबसे अधिक बढ़त वाले दुराह पोलिंग बूथों को पांच लाख रुपये की नकद राशि का पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन

दुराह में जनसभा के दौरान विधायक ने कहा कि आनी विस क्षेत्र की जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे खरा उतरने की कोशिश करेेंगे। आनी क्षेत्र का संपूर्ण और एक समान विकास ही उनका लक्ष्य है। यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक ने दुराह पोलिंग बूथ को पांच लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार देने की घोषणा की। आनी विस के 136 पोलिंग बूथों में से सबसे अधिक बढ़त भाजपा को इस बूथ से मिली थी। विधायक ने सराहर बूथ जो दूसरे नंबर पर रहा उसको चार लाख रुपये, बशला बूथ को तीसरे स्थान के लिए तीन लाख रुपये, कथांडा बूथ को चौथे नंबर के लिए दो लाख रुपये और बशाऊल बूथ को पांचवें स्थान पर बढ़त बनाने के लिए एक लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की। इसके अलावा विधायक ने यहां एसवीएम दुराह में वार्षिक समारोह की अध्यक्षता कर मेधावियों को पुरस्कार भी बांटे। विधायक ने एसवीएम स्कूल मैदान के लिए एक लाख रुपये और वार्षिक समारोह के सफल आयोजन के लिए 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान आनी भाजपा मंडलाध्यक्ष अमर ठाकुर, महामंत्री दुनी चंद, पंस अध्यक्ष बिंदु बाला, जिला उपाध्यक्ष राम लाल ठाकुर, अनुसूया सागर, अशोक ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, प्रताप ठाकुर, तेज शर्मा, गुरमेल, लोट पंचायत प्रधान प्रेम सिंह ठाकुर, अमरजीत, लोचन ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, मीना राम, श्याम गौतम, लाल चंद बिष्ट, श्याम लाल, रीता, देवराज, दीपक, विरेंद्र ठाकुर, तारा चंद, जगदीश, भगत राम, हीरा लाल, जियालाल, जितेंद्र ठाकुर, इमतू राम, महिला मंडल और युवक मंडल के सदस्यों सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed