फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ होगी कार्रवाई

कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ होगी कार्रवाई

Fri, 17 Nov 2017 07:41 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ होगी कार्रवाई
आनी (कुल्लू)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी की बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई। इसमें सर्वसम्मति से निवर्तमान विधायक खूब राम की ओर से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी की निंदा की गई। निर्णय किया गया कि विधायक और उनके साथ चलने वाले कुछ मुट्ठी भर कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी निरमंड की बैठक के उपरांत दोनों ब्लॉक से प्रस्ताव पारित किया जाएगा, ताकि मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष को प्रस्ताव पारित कर कार्रवाई के लिए भेजा जाए। इसके लिए अनुशासन समिति का भी गठन किया है, जो वस्तु स्थिति को पार्टी हाईकमान और मुख्यमंत्री के सामने अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।
विज्ञापन

बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम ठाकुर, कांग्रेस प्रत्याशी परसराम, प्रदेश कांग्रेस सदस्य राम किशन वर्मा, जिला महिला कांग्रेस महासचिव विजय कंवर, जिला कांग्रेस महासचिव जय चंद चौहान, सचिव चंद्रकेश शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष हंसराज ठाकुर, राकेश सिंघा, घनश्याम ठाकुर, धनीराम ठाकुर, बहादुर सिंह ठाकुर, फकीर चंद, महासचिव राम कृष्ण ठाकुर, शेर सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष मंगतराम, राम ठाकुर, बेलीराम शर्मा मौजूद रहे। साथ ही चेत रामभारती, मनोहर लाल चौहान, महेंद्र ठाकुर, कर्मचंद शर्मा, बिशनदास, मोहन ठाकुर, हितेश गायक, भगवान दास ठाकुर, ख्यालीराम, भागचंद, पप्पू, सत्य, महेंद्र कायथ, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर, प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव गोविंद शर्मा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा वर्मा, बीडीसी सदस्य प्रतिमा सुमन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed