फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   9 panchayats will soon get relief due to the construction of bypass in Brow

Rampur Bushahar News: ब्रौ में बाइपास बनने से जल्द 9 पंचायतों को मिलेगी राहत

Fri, 25 Apr 2025 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
9 panchayats will soon get relief due to the construction of bypass in Brow
लोक निर्माण 19 लाख की लागत से ब्रौ की आरे से कर रहा नौ सौ मीटर सडक़ का निर्माण। संवाद - फोटो : credit
दशकों पुरानी समस्या का होगा स्थायी समाधान, अब जाम नहीं करेगा परेशान
विज्ञापन


19 लाख से लोक निर्माण विभाग वजीर-बावड़ी सड़क से ब्रौ पुल तक बना रहा नौ सौ मीटर सड़क

सुभाष सेन

ब्रौ (रामपुर बुशहर)। रामपुर शहर के साथ सटी निरमंड विकास खंड की नौ पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को जल्द ब्रौ बाइपास की सुविधा मिलेगी और दशकों से चल रही ट्रैफिक जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग ब्रौ में बाइपास सड़क का निर्माण कर रहा है। लोगों की दशकों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होगा। गौर हो कि शहर के साथ लगती ब्रौ पंचायत में लोग वर्षों से तंग सड़क में सफर कर रहे हैं। यहां एकतरफा मार्ग में दो वाहनों की आवाजाही काफी मुश्किल हो जाती है। खासकर, अंतरराष्ट्रीय लवी मेले और फाग मेले के दौरान जब ट्रैफिक वाया वजीर-बावड़ी से चलता है तो वाहन घंटों जाम में फंसे रहते हैं। ऐसे में आपातकाल के मरीजों और जरूरी काम से जाने वाले हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। वर्षों से लोग सतलुज नदी पर बने ब्रौ पुल से वजीर-बावड़ी सड़क को जोड़ने की मांग कर रहे हैं, जो अब जाकर पूरी होने वाली है। लोक निर्माण विभाग ब्रौ के पास वजीर-बावड़ी सड़क से ब्रौ पुल तक करीब नौ सौ मीटर सड़क का निर्माण कर रहा है। प्रथम चरण में विभाग 19 लाख रुपये की लागत से सड़क की कटिंग कर रहा है। दूसरे चरण में सड़क में डंगे लगाने और अन्य सुधारीकरण के कार्य किए जाएंगे। बहरहाल, सड़क बनने से निरमंड विकास खंड की ब्रौ, पोशना, बाड़ी, जगातखाना, तुनन, बक्खन, खरगा, कुश्वा, सरघा और रामपुर की सरपारा पंचायत के हजारों ग्रामीण लाभान्वित होंगे।



वजीर-बावड़ी सड़क से ब्रौ पुल तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है। करीब नौ सौ मीटर इस बाइपास सड़क के निर्माण पर करीब 19 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है। प्रथम चरण में सड़क की कटिंग का कार्य किया जा रहा है। -- उदय कौशल, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग ब्रौ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article