{"_id":"5b93fbf4867a557f6d0af19b","slug":"81536424948-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत समिति में लोनिवि के प्रतिनिधी न पहुंचने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत समिति में लोनिवि के प्रतिनिधी न पहुंचने पर जताया रोष
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैठक में नहीं पहुंचे लोनिवि के प्रतिनिधि, रोष
नारकंडा बीडीसी की बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का कार्यालय कुमारसैन ले जाने पर रोष
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। पंचायत समिति नारकंडा की त्रैमासिक बैठक में लोक निर्माण विभाग के प्रतिनिधियों की गैरहाजिरी पर रोष जताया गया। बैठक अध्यक्ष मीरा शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित हुई। बैठक सदस्यों ने लोक निर्माण विभाग से संबंधित मुद्दों पर चर्चा नहीं की। समिति के सदस्यों ने कहा कि लोनिवि को 31 अगस्त को सूचित करने के बाद विभाग का कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा, जो चिंता का विषय है।
बैठक में बीडीसी सदस्य जरोल मोहन श्याम ने पेयजल योजना आल्डी खड्ड बाजा कवानू को लेकर विभाग की प्रतिक्रिया ली। बीडीसी नारकंडा हरिदत्त ने क्षेत्र में लगे बिजली के खंभों पर लगी पुरानी लाइनों को बदलने की मांग की। बीडीसी बड़ागांव अनिल कुमार ने भनेटी से लुहरला पेयजल लाइन से एक साल से भी अधिक समय बीत जाने पर कनेक्शन न देने पर आपत्ति जताई और विभाग से जल्द कनेक्शन देने की मांग की गई।
इस अवसर पर बीडीसी सदस्य बड़ागांव अनिल कुमार नेे सुझाव दिया कि बैठक में सिर्फ उन विभागों के अधिकारियों को बुलाया जाए, जिन विभागों से संबंधित मुद्दे हों, जिससे जनता को कार्य करवाने में समस्याएं न आएं। इसके अतिरिक्त बैठक में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का कार्यालय नारकंडा से कुमारसैन ले जाने पर आपत्ति जताई गई, विभाग का थोक डिपो नारकंडा में है। सदस्यों ने वन विभाग द्वारा क्षेत्र में पकड़ी गई अवैध लकड़ी की नीलामी की सूचना समाचार पत्रों के माध्यम से सूचित न करने पर भी कड़ी निंदा की। इस मौके पर समिति की उपाध्यक्ष शमा कैंथला, सदस्य मोहन श्याम, हरिदत्त भरौटा, रूपलाल, प्रेमदासी, अरुणा चौहान, रीमा, अनिल कुमार, रजनी शर्मा, सुमना, बीडीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।